Representational Pic

बरियातु थाना के एदहातु में सीआरपीएफ के कमांडेंट जगत आनंद सुरीन के यहां कार्यरत मेड के सुसाइड करने की खबर आ रही है। 

सुसाइड करने से पहले वह कमांडेंट के परिजनों को बुरी तरह घायल कर दी है। घायलों में कमांडेंट के 7 साल के बेटे प्रियांक सुरीन, 78 वर्षीय मां एपिस सुरीन और 80 वर्षीय सास सुभानी होरो शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर है और वे मेडिका अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं।

बरियातू थाना के सब इंस्पेक्टर रामचंद्र राम ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है। घर पर परिजनों को अकेला पाकर मेड ने किचन में रखे खल से पहले कमांडेंट के पुत्र, उनकी सास और मां को घायल कर दी। तब तक बाहर काम कर रहे मजदूरों ने उसे पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया। रात में जब कमांडेंट घर पहुंच कर कमरा खोले तो वह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि उनका दमागी संतुलन भी ठीक नहीं था।


कमांडेंट जगत आनंद सुरीन ने बताया कि 45 वर्षीय सलोनी होरो उनके घर में पिछले 7-8 वर्षों से घरेलू काम कर रही थी। वह पूरी तरह ठीक थी और अच्छे तरीके से काम कर रही थी। 4 दिन पहले वह डिप्रेशन में चली गई थी। इसके बाद 3 फरवरी को उसका इलाज रांची के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकाइट्री (CIP)में कराया गया था। वहां मनोचिकित्सकों ने बताया था कि एडमिट कराने की कोई जरूरत नहीं है। दवा से ठीक हो जाएगी। इस बीच गुरुवार को उसने घटना को अंजाम दे दिया। वह मूल रूप से खूंटी जिले के कर्रा की रहने वाली थी।


घर में हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। उस फुटेज में मेड पहले वह उनकी बेटी पर हमला करते हुए दिख रही है। लेकिन वह बच के भाग जाती है। इसके बाद फुटेज में वो 7 वर्षीय बेटे पर बेरहमी से हमला करते हुए दिख रही है। वह लगभाग 4-5 बार उसके सिर पर हमला की है। बरियातु थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read