भारत ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में आज एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत 18-44 वर्ष आयु समूह के लोगों को एक करोड़ से ज्यादा (1,06,21,235) खुराक दे दी गयीं।
जांच, बीमारी का पता लगाने, उपचार और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए टीकाकरण भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है। कोविड-19 टीकाकरण की तीसरे चरण की उदारीकृत और त्वरित रणनीति का कार्यान्वयन 1 मई 2021 से शुरू हो गया है।
क्रम संख्या |
राज्य |
Total |
1 |
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह |
4,082 |
2 |
आंध्र प्रदेश |
8,891 |
3 |
अरुणाचल प्रदेश |
17,777 |
4 |
असम |
4,33,615 |
5 |
बिहार |
12,27,279 |
6 |
चंडीगढ़ |
18,613 |
7 |
छत्तीसगढ़ |
7,01,945 |
8 |
दादरा-नगर हवेली |
18,269 |
9 |
दमन-दीव |
19,802 |
10 |
दिल्ली |
9,15,275 |
11 |
गोवा |
30,983 |
12 |
गुजरात |
6,89,234 |
13 |
हरियाणा |
7,20,681 |
14 |
हिमाचल प्रदेश |
40,272 |
15 |
जम्मू-कश्मीर |
37,562 |
16 |
झारखंड |
3,69,847 |
17 |
कर्नाटक |
1,97,693 |
18 |
केरल |
30,555 |
19 |
लद्दाख |
3,845 |
20 |
लक्षद्वीप |
1,770 |
21 |
मध्य प्रदेश |
7,72,873 |
22 |
महाराष्ट्र |
7,06,853 |
23 |
मणिपुर |
9,110 |
24 |
मेघालय |
23,142 |
25 |
मिजोरम |
10,676 |
26 |
नगालैंड |
7,376 |
27 |
ओडिशा |
3,06,167 |
28 |
पुदुचेरी |
5,411 |
29 |
पंजाब |
3,70,413 |
30 |
राजस्थान |
13,17,060 |
31 |
सिक्किम |
6,712 |
32 |
तमिलनाडु |
53,216 |
33 |
तेलंगाना |
654 |
34 |
त्रिपुरा |
53,957 |
35 |
उत्तर प्रदेश |
10,70,642 |
36 |
उत्तराखंड |
2,20,249 |
37 |
पश्चिम बंगाल |
1,98,734 |
कुल |
1,06,21,235 |
भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके की कुल खुराक की संख्या आज 19.60 करोड़ से ज्यादा हो गयी।
अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 28,16,725 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 19,60,51,962 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 97,60,444 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 67,06,890 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है।
इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,49,91,357 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने 83,33,774 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 1,06,21,235 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले और दूसरी 6,09,11,756 खुराक लेने वाले 98,18,384 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,66,45,457 पहली खुराक लेने वाले और 1,82,62,665 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।
एससीडब्ल्यू |
पहली खुराक |
97,60,444 |
|
दूसरी खुराक |
67,06,890 |
एएफडब्ल्यू |
पहली खुराक |
1,49,91,357 |
|
दूसरी खुराक |
83,33,774 |
आयु वर्ग 18-44 वर्ष |
पहली खुराक |
1,06,21,235 |
आयु वर्ग 45-60 वर्ष |
पहली खुराक |
6,09,11,756 |
|
दूसरी खुराक |
98,18,384 |
60 वर्ष से ज्यादा |
पहली खुराक |
5,66,45,457 |
|
दूसरी खुराक |
1,82,62,665 |
कुल |
19,60,51,962 |
देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.30 प्रतिशत योगदान है।
भारत में लगातार 11वें दिन कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से ज्यादा थी। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,02,544 लोग स्वस्थ हुए।
बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 2,37,28,011 हो गयी। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 88.69 प्रतिशत हो गयी।
स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में 10 राज्यों की 72.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
एक और सकारात्मक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार आठवें दिन तीन लाख से कम हैं। कोविड-19 संक्रमण के दैनिक नये मामलों और बीमारी से स्वस्थ होने के दैनिक मामलों के बीच का अंतर आज कम होकर 80,229 हो गया।
नीचे दिया गया ग्राफ संक्रमण के दैनिक नये मामलों और बीमारी से स्वस्थ होने के दैनिक मामलों से जुड़ी इस स्थिति को दिखाता है।
पिछले 24 घंटे में 2,22,315 नए मामले दर्ज किए गए।
पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में 10 राज्यों की 81.08 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 35,483 और उसके बाद महाराष्ट्र में 26,672 नए मामले दर्ज किए गए।
नीचे दिया गया ग्राफ भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों से जुड़ी स्थिति को दिखाता है। 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है।
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 27,20,716 हो गयी। यह देश के कुल कोविडपॉजिटिव मामलों का 10.17 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 84,683 की कमी आयी है।
देश के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की हिस्सेदारी 71.62 प्रतिशत है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,28,127 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 33,05,36,064 है। आज पॉजिटिविटी रेट 8.09 प्रतिशत है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी गिरकर 12.66 प्रतिशत हो गया।
राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.14 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 4,454 मौतें हुई हैं।
नई मौतों में दस राज्यों की हिस्सेदारी 79.52 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,320 लोगों की मृत्यु हुई। इसके बाद कर्नाटक में 624 मौतें हुईं।
18 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत (1.14 प्रतिशत) से कम है।
18 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।