रांची रेल मंडल, रेल सुरक्षा बल द्वारा मंडल के विभिन्न रेल खंड हटिया - ओरगा, रांची - मुरी, मुरी - चांडिल, एवं मुरी - रामगढ़ के सभी पोस्टों एवं आउट पोस्टों के अंतर्गत आने वाले गांव में मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री प्रशांत यादव के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कोविड- किट का वितरण लगातार किया जा रहा है ।

इसी क्रम में आज दिनांक 30/05/2021 को पिस्का एवं खटंगा गांव में वहां के मुखिया की उपस्थिति में 30 कोविड- किट का वितरण किया गया तथा वहां के निवासियों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए जागरूक किया गया एवं चिकित्सक के परामर्श पर ही दवाओं का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया । साथ ही वहां के मुखिया को ग्राम वासियों के लिए एक ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर एवं हैंड सैनिटाइजर प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:

must read