रांची रेल मंडल की महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री निक्की प्रधान और सुश्री सलीमा टेटे का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी कि 16 सदस्यीय टीम में हुआ है।

सुश्री निक्की प्रधान रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग में चीफ यार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत हैं तथा सुश्री सलीमा टेटे वाणिज्य विभाग में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं।

सुश्री निक्की प्रधान का चयन रियो ओलंपिक 2016 के लिए भी हुआ था दोनों युवा महिला हॉकी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व लगातार कर रही हैं।


मंडल रेल प्रबंधक श्री नीरज अम्बष्ठ ने सुश्री निक्की प्रधान एवं सुश्री सलीमा टेटे को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी के 16 सदस्यीय टीम में चयन के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में 13 खिलाड़ी भारतीय रेलवे मैं कार्यरत है।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read