मुख्य बातें:

◆ मुख्यमंत्री हेमंत साइरन ने टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं तीरंदाज श्रीमती दीपिका कुमारी और महिला हॉकी टीम की सदस्य सुश्री निक्की प्रधान एवं सुश्री सलीमा टेटे को पांच-पांच लाख रुपए बतौर सम्मान राशि प्रदान किए, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी अजय राज को विशेष प्रोत्साहन राशि के रूप में तीन लाख रुपए की राशि दी गई

◆ समारोह में मधुमिता कुमारी, रीतेश आनंद, भाग्यवती चानू, फरजाना खान, सरिता तिर्की, दिनेश कुमार, लवली चौबे, कृष्णा खलखो, लखन हांसदा, विजय कुमार, रीना कुमारी और विप्लव कुमार झा को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया

● राज्य में खेलों का अंतराष्ट्रीय पैमाना बनाने की दिशा में सरकार कर रही काम, खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे हैं कई कदम

● सीमित संसाधनों के बीच खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम कर रहे रौशन, हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है*

● टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को आईकॉन बनाएगी सरकार

● सीधी नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ी बेफ्रिक होकर खेलें. खेलों में आप अपना जौहर दिखाएं, सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी. 

झारखंड राज्य में खेलों का अंतराष्ट्रीय पैमाना बनाने और खेलों तथा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने तथा बढ़ावा देने का सरकार लगातार प्रयास कर रही है. 

खेल और खिलाड़ियों के लिए लगातार नई कड़ी जोड़ी जा रही है. यहां हर खेल में खिलाड़ी कैसे आगे आएं, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि वे राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य और देश का नाम रौशन कर सकें. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने खिलाड़िय़ों को नियुक्ति पत्र और टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही. 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहीं तीरंदाज श्रीमती दीपिका कुमारी और हॉकी खिलाड़ी सुश्री निक्की प्रधान तथा सुश्री सलिमा टेटे को पांच-पांच लाख की सम्मान राशि प्रदान की. इन खिलाड़ियों के टोक्यों में होने की वजह से इनके परिजनों ने सम्मान राशि ग्रहण की. इसके अलावा पैरा ओलंपिक के बोकिया खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री अजय राज को विशेष प्रोत्साहन राशि के रूप में तीन लाख रुपए प्रदान किए. इसके अलावा 12 खिलाड़ियों को गृह विभाग में नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

*चुनौतियों के बीच खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही सरकार*

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी और अन्य चुनौतियों के बीच खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में खेल विभाग लगातार सक्रिय है. इस दिशा में राज्य गठन के बाद पहली बार खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई. इसके अलावा खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की जा रही है. उन्हें उनके बेहतर प्रदर्शन लिए पुरस्कृत किया जा रहा है. इसके अलावा पंचायतों में खेल मैदान, एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम और फुटबॉल मैदान विकसित किए जा रहे हैं. खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के लिए सरकर प्रतिबद्ध है.

*सीमित संसाधनों के बीच अपनी पहचान बना रहे खिलाड़ी*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सुविधाओं का घोर अभाव है. संसाधनों की कमी है. वहां हर दिन जीवन-यापन और विभिन्न चुनौतियों के बीच खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा निखारते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं. खासकर यहां की महिलाएं और बच्चियां जिस तरह खेलों में सीमित संसाधनों के बीच अपना, राज्य और देश का नाम रौशन कर रहे हैं, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि झारखंड खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और आने वाले दिनों में यह राज्य खेलों में एक अग्रणी राज्य बनेगा.

*टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सौगात देगी सरकार*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्चरी में श्रीमती दीपिका कुमारी और महिला हॉकी में सुश्री निक्की प्रधान तथा सुश्री सलिमा टेटे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व टोक्यो ओलंपिक में कर रही हैं. ये खिलाड़ी जब टोक्यो से वापस लौटेंगी तो इन्हें सरकार द्वारा सौगात दिया जाएगा, ताकि भविष्य में वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश का मान बढ़ाएं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि टोक्यो ओलंपिक में शामिल इन खिलाड़ियों को सरकार आईकॉन बनाएगी, ताकि अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल सके.

*आप बेफ्रिक होकर खेलें, सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी*

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद कहा कि वे यह नहीं समझे कि उनका दायित्व अब कुछ और होगा. वे पुलिस विभाग में नौकरी करेंगे, लेकिन वे पूरी तरह खेलों से ही जुड़े रहेंगे. यह तो सिर्फ खिलाड़ियों को व्यवस्था से जोड़े रखने का माध्यम है, ताकि उन्हें रोजगार की चिंता नहीं हो. मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर कहा कि सीधी नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ी बेफ्रिक होकर खेलें. खेलों में आप अपना जौहर दिखाएं, सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी. खेलों में खिलाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के लिए ही सरकार ने यह कदम उठाया है.

*टोक्यो ओलंपिक के लिए महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम के पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस टीम में झारखंड की दो बच्चियां अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने टीम को सेमीफाइनल में अर्जेन्टीना के खिलाफ जीत के लिए शुभकामनाएं दी.

*इन खिलाड़ियों को मिला सम्मान राशि*

टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतराष्ट्रीय तीरंदाज श्रीमती दीपिका कुमारी और महिला ह़ॉकी टीम की सदस्य सुश्री सलिमा टेटे और सुश्री निक्की प्रधान को मुख्यमंत्री ने सम्मान राशि प्रदान किया. इन खिलाड़ियों के टोक्यो में होने की वजह से श्रीमती दीपिका कुमारी की माता श्रीमती गीता देवी, सुश्री निक्की प्रधान की माता श्रीतमी जीतन देवी, पिता श्री सामा प्रधान तथा बहन सुश्री शशि प्रधान और सुश्री सलीमा टेटे के पिता श्री सुलक्षण टेटे और बहन सुश्री महिमा टेटे ने सम्मान राशि ग्रहण किया.


*इन खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र*

लॉन बॉल की खिलाड़ी फरजाना खान, सरिता तिर्की, दिनेश कुमार, लवली चौबे और कृष्णा खलखो, साइकिलिंग खिलाड़ी लखन हांसदा, कराटे खिलाड़ी विजय कुमार, तीरंदाज़ रीना कुमारी और वुशु खिलाड़ी विप्लव कुमार झा को आरक्षी पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, वहीं तीरंदाज मधुमिता कुमारी, रीतेश आनंद और भाग्यवती चानू को पुलिस अवर निरीक्षक के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा गया. मधुमिता कुमारी की अनुपस्थिति में उनकी माता श्रीमती सुमन देवी को उनका नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जबकि रीतेश आनंद और रीना कुमारी कुछ वजहों से उपस्थित नहीं हो सके.

*पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित खिलाड़ियों की सीधी नियूक्ति सह टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह में विभागीय मंत्री श्री हफीजुल हसन अंसारी, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव-सह-गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक श्री नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे,खेल विभाग की सचिव श्रीमती पूजा सिंघल और निदेशक, खेल श्री जीशान कमर मौजूद थे.

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read