सच तो ए है की सलीमI टेटे टोक्यो  अलिम्पिक में भारत की टीम में खेल रही थी। लेकिन एसी हॉकी  खिलाड़ी के घर टीवी नहीं होने से बेटी को खेलता नहीं देख पा रहे थे परिजन।

जब मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को ए मालूम हुवा तो उनके  निर्देश पर ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर सिमडेगा जिला प्रशासन ने स्मार्ट टीवी लगाया है। 

साथ में सलीमा को लाइव खेलते देखने के लिए सेटअप बॉक्स भी लगाया गया है। जिला खेल पदाधिकारी श्री तुषार रॉय ने बताया कि सलीमा के घर 43 इंच का स्मार्ट 4के टीवी लगाया गया है। मालूम हो कि टीवी नहीं होने से सलीमा के परिजनों की परेशानी को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के संज्ञान में लाया गया था। उसके बाद संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया था।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य है सलीमा
बताते चलें कि भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे भी शामिल है। टीम इंडिया द्वारा टोक्यो ओलंपिक में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। सरकार के प्रयास से लगे टावी पर सलीमा का सेमीफाइनल मैच उसके परिजनों और गाववासियों ने देखा।

बेटी को लाइव खेलता नहीं देख पा रहे थे सलीमा व उसके गांव के लोग

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे ने संघर्ष किया, मैदान में पसीना बहाया और ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में अपनी जगह बनाई। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मैदान में भी स्टिक से कमाल का प्रदर्शन किया, परंतु सलीमा के परिजन एवं गांववाले टोक्यो ओलंपिक में सलीमा को खेलते हुए टीवी ना होने के कारण नहीं देख पा रहे थे। मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह बात आते ही सिमडेगा के उपायुक्त श्री सुशांत गौरव को समस्या के समाधान का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने तत्काल पहल करते हुए जिला खेल पदाधिकारी श्री तुषार रॉय को सलीमा टेटे के घर सेमी फाइनल मैच के पहले टीवी लगाने का निर्देश दिया। निर्देश पर अमल हुआ और सलीमा के परिजन एवं गांव के लोग भी सेमीफाइनल मैच टीवी पर लाइव देख पाये।

प्रेरित होंगे राज्य के खिलाड़ी।
सिमडेगा उपायुक्त श्री सुशांत गौरव ने कहा कि सलीमा का भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल होना, राज्य और जिले के लिए गौरव की बात है। इससे खेल प्रेमियों को प्रेरणा मिलेगी। जिला खेल पदाधिकारी श्री तुषार रॉय ने बताया कि भारतीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर टीवी अधिष्ठापन के दौरान जिला हॉकी के सचिव श्री मनोज कोंबेगी भी उपस्थित थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read