जन जागरूकता फैलाते हुए रथ सिमडेगा के राजकीय बुनियादी विद्यालय पहुंचा जहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत गीत एवं नाटक प्रभाग के पंजीकृत दल थार कठपुतली ग्रुप द्वारा रंगारंग जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 

कठपुतली शो के माध्यम से कोविड -19 टीकाकरण कराने की अपील की गई, साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने, दूरी बनाने एवं भीड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी गई जिसे मौजूद दर्शकों ने काफी सराहा।

रथ के साथ चल रहे क्षेत्रीय प्रचार सहायक श्री अंजनी कुमार ने लोगों को बताया की इस जागरूकता रथ के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी जा रही है। लोग रथ पर प्रकाशित विभिन्न योजनाओं के इंफोग्राफिक के जरिए जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणजन, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे जिन्होंने रथ पर प्रकाशित जानकारियों के बारे में सवाल जवाब भी पूछे।

जागरूकता रथ का उद्घाटन 21 दिसंबर को गुमला की ज़िला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती किरण माला बाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई की डॉक्टर ललिता मिंज, मुखिया श्रीमती सुगीया देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री मुख्तार आलम, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्रीमती महविश रहमान के द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर किया गया था।

इस रथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही है। यह रथ दिनांक 30 दिसंबर 2021 तक गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।
 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read