ईडी के मनी लॉउन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को रांची के होटवार जेल भेज दिया गया है। वे अब दिन और रात वही गुज़ारेंगी।तब तक जब तक उनको बैल नही मिलती।

अब उनकी कोर्ट में पेशी 8 जून को होगी। वे ईड़ी द्वारा लिए गई 14 दिनों की न्यायिक हिरासत थीं।इस द्वारान ईडी की टीम ने रिमांड में लेकर 14 दिनों की लंबी पूछताछ की। 

इस महीने 20 मई को उन्हें तीसरी बार पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया था। आज बुधवार इसकी सीमा समाप्त हो गयी। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आज ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में उन्हें पेश किया गया। वहां से उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। 

ईडी ने 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लिए ईडी ने पूजा को तीन बार रिमांड पर लिया था। बताया जा रहा है कि पूछताछ में ईडी को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

अगली पेशी 8 जून के दिन पूजा सिंघल, आरोपी सुमन कुमार एवं राम विनोद प्रसाद सिन्हा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी के दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह व आतिश कुमार एवं पूजा सिंघल के अधिवक्ता ने अदालत में अपना पक्ष रखा।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read