◆ *_विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के साथ तमाम विधायकों ने खेली फूलों की होली, रंगों के त्योहार की दी बधाई और शुभकामनाएं 

● *_सभी की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा रहे बरकरार_*

*_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड_*

झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में आज की शाम कुछ विशेष थी। अवसर था- होली मिलन समारोह का। विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त के साथ मंत्री गणों तथा विधायक गणों ने फूलों की होली खेली और एक -दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द -सदभाव का पर्व है। इस त्योहार को हम सभी उमंग और उत्साह के साथ मनाएं।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read