यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल के गोविन्दपुर रोड स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए आज दिनांक 16/02/2021 को 27- 27 मीटर के तीन गार्डर लगाए गए।

गोविन्दपुर रोड स्टेशन पर नये स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया गया है, साथ ही लो लेवल प्लेटफार्म के स्थान पर हाई लेवल प्लेटफार्म का निर्माण किया गया है । यात्रियों को प्लेटफार्म संख्या एक से प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन पर जाने के लिए तथा प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन से प्लेटफार्म संख्या एक पर आने के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है । फुट ओवरब्रिज के निर्माण होने से यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने एवं आने में काफी सहूलियत होगी। इस फुट ओवर ब्रिज की लंबाई 27 मीटर तथा चौड़ाई 3 मीटर है।

गार्डर लॉन्चिंग के लिए आज 11:30 से 14:00 तक 02 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया गया । 140 टन के दो क्रेन, अन्य मशीनें, 60 मजदूर एवं 25 रेलवे कर्मचारी द्वारा इस कार्य को पूरा किया गया।

उप- मुख्य अभियंता (निर्माण) श्री राम प्रताप मीणा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ट्रेक्शन) श्री ए आर दास, कोचिंग डिपो अधिकारी श्री राजीव राशिक, मंडल अभियंता (दक्षिण) श्री दीपक कुमार एवं सहायक मंडल अभियंता श्री एस के शर्मा तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में गार्डर लॉन्चिंग के कार्य को संपन्न किया गया।
 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read