कृषि मंत्री श्री बादल ने होटल बीएनआर चाणक्य ,रांची में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित रिफ्रेशर कोर्स कम ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन करने के बाद कहीं.

*सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों को मिले इसे सुनिश्चित करें*

मंत्री श्री बादल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सरकार द्वारा लोगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिले. इसके लिए हमें काफी मेहनत करना है और हम लोगों की आर्थिक सुदृढ़ता सुनिश्चित करते हुए एक विजन के साथ काम करें हम अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह रहे हैं और पूरी ईमानदारी के साथ काम करें

*इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगा लाभ*

मंत्री श्री बादल ने कहा कि पशु चिकित्सकों के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होने से निश्चित ही इसका लाभ होगा .पशु चिकित्सकों के सहयोग से पशुपालन करने वाले किसानों को अपने पशुओं की देखभाल करने में मदद मिलेगी साथ ही पशुओं में कई तरह की होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी भी प्राप्त होगी.

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read