<p>झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल,सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय…

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल,सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा,केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू,सचिदानन्द चौधरी,आदित्य विक्रम जयसवाल,राम कृष्ण चौधरी समेत अन्य नेताओं ने आज खूंटी जिले के टकरा गांव स्थित जयपाल सिंह मुंडा के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।सर्वप्रथम लोटा पानी से समाधि स्थल को धोया गया एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।