*सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए सहियाओं के समूह को संबोधित करते हुए…

वीमेन डॉक्टर्स विंग आई. एम. ए. झारखण्ड एवं स्वास्थ्य विभाग झारखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वधान में 30 नवम्बर 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रातू, रांची में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निःशुल्क “मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर” एवं सरकारी स्त्री रोग चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री. बन्ना गुप्ता एवं राष्ट्रीय आई. एम. ए. के अध्यक्ष डॉ. जे. ए. जयालाल के द्वारा शिविर का उद्घाटन किया जायेगा।

इस शिविर में आई महिलाओं का मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली की प्रशिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कनिका गुप्ता की टीम द्वारा इलाज किया जायेगा। इसके साथ ही झारखण्ड सरकारी स्त्री रोग विशेषज्ञों को सर्वाइकल प्री-कैंसर की जांच और उपचार का प्रशिक्षण भी प्रदान कराया जायेगा। 

“मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर” के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच की जायेगी। शिविर में आने वाली सभी महिलाओं को 1 महीने की आयरन फोलिक एसिड एवं एवं कैल्शियम की गोलियां मुफ्त बांटी जायेगी। जननांग से सफ़ेद स्त्राव यानी कि लुकोरिया एवं इन्फेक्शन से ग्रसित सभी महिलाओं को Kit 2 एवं Kit 6 की गोलियां मुफ्त में बांटी जायेगी। 

मातृत्व स्वास्थ्य कोषांग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नामकुम, रांची की नोडल पदाधिकारी के द्वारा दिनांक 24/11/2021 को रातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिनांक 30/11/2021 को मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर के होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार हेतु काँके, बुड़मू, मांडर, चान्हों एवं रातू के BTT एवं सहिया साथी बैठक की गयी इस मीटिंग में बताया गया कि:- 

खतरे के कारण 

• 18 वर्ष के कम आयु के पर्व सम्भोग करना।

• एक से अधिक लोगों के साथ यौन संबंध।

• यौन रोगों का व्यक्तिगत इतिहास।

• कई गर्भधारण।

• बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भनिरोधक गोलियों को लम्बे समय तक प्रयोग।

• कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली।

• धुम्रपान/ तम्बाकू का सेवन।

 

चिन्ह तथा लक्ष्ण  

• संभोग के दौरान रक्तस्राव होना।

• दो मह्वारियों के बिच में अचानक रक्तस्राव होना।

• महिलाओं में रजोनिवृत्ति के उपरांत रक्तस्राव होना।

• योनि से बदबूदार स्राव। 

 

जरुर करें 

• यदि आप ऊपर दिये गए किसी भी लक्षण को अनुभव करें तो शीघ्र हई डॉक्टर से सलाह लें।  

• सभी विवाहित अथवा यौन सक्रिया महिलाओं तथा प्रौढ़ महिलाओं को नियमित रूप से वी.आई.ए. (विजुअल इंस्पैकशन विद एसेटिक एसिड) या पैप स्मियर टेस्ट के द्वारा जाँच करानी चाहिए। सही जननांग स्वच्छता बनाएं रखें।

• किशोरावस्था एवं प्रारंम्भिक युवा अवस्था में यौन संबंध रखने से बचें।  

• एक से अधिक लोगों के साथ यौन संबंध न रखें।

• यौन प्रसारित बिमारियों से स्वयं को बचाएं।

• किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद का प्रयोग न करें।

• 9 से 25 वर्ष के आयु में एच.पी.बी. टीकाकरण करवा कर स्वयं को बचाएं।

• अधिक सुरक्षा हेतु टीकाकरण किशोर अवस्था में यौन सक्रिया होने से पूर्व कराएं।

• याद रखें कि टीकाकरण के पश्चात भी नियमित रूप से जाँच अवश्य कराएं।  

 

डॉ. भारती कश्यप, अध्यक्षा, वीमेन डॉक्टर्स विंग आई.एम.ए. झारखण्ड ने बताया की अगर रिप्रोडक्टिव एज ग्रुप की महिलाएं यानी कि 15 से 50 साल की उम्र की 6% महिलाओं की स्क्रीनिंग हम करते हैं तो वह सर्वाइकल कैंसर के लिए वह पूरे पापुलेशन की स्क्रीनिंग मानी जाएगी। मगर यह ध्यान रखना होगा कि जिन 6% महिलाओं की स्क्रीनिंग हॉस्पिटल या कैंप हो वह हाई रिस्क कैटेगरी की हो और जिन में सर्वाइकल कैंसर के लक्षण हों। उन्होंने बताया की नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे – 5 में झारखण्ड कास्थान और अच्छा हो सकता था क्यों की 2014 से 2019 तक जो भी हमने मेगा महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया है उसका रिपोर्ट हम ने अभी तक किसी भी सरकारी एजेंसी को उपलब्ध नहीं कराया है।

आपकी सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग हुई है कि नहीं ? 

जब इसका सर्वे नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे - 5 के द्वारा (2019 20) मे कराया गया तो झारखंड में शहरी औरतों में 0.4% ने हां कहा और गांव की औरतों मे 0.5% ने हां कहा।इस सर्वे में यह भी बात निकल कर आई की छत्तीसगढ़, बंगाल इत्यादि अगल-बगल के राज्यों से झारखंड में स्क्रीनिंग का प्रतिशत ज्यादा पाया गया। 

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे - 5 के अनुसार झारखण्ड के जिलो की स्तिथि : -

पाकुर - 0%

जामतारा – 0%

दुमका – 0%

साहेबगंज – 0.2%

गोड्डा – 0.5%

देवघर – 0.7%

रांची – 0.3%

बोकारो – 0.6%

ईस्ट सिंहभूम – 0%

धनबाद - 0.3%

गिरिडीह – 1.9%

गढ़वा – 0.9%

-----------------------------Advertisement------------------------------------

*सर्वाइकल फ्री कैंसर स्टेज 1, सर्वाइकल फ्री कैंसर स्टेज 2 और सर्वाइकल फ्री कैंसर स्टेज 3 इन सभी का क्रायो उपचार द्वारा पूर्ण इलाज संभव है...

डॉ. भारती कश्यप के नेत्रित्व में वीमेन डॉक्टर्स विंग आई.एम.ए. झारखण्ड के द्वारा झारखण्ड में अभी तक लगाये गए “मेगा महिला स्वास्थ्य शिविरों एवं सरकारी स्त्री रोग चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण शिविरों” की जानकारी :- 

 

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Sadar Hospital, Khunti on 18th August 2019

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Sadar Hospital, Hazaribagh on 01st August 2019

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Primary Health Centre, Klyandih, Giridih on 27th February 2019

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Sadar Hospital, Ranchi on 4th November 2018

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Sadar Hospital, Koderma on 3rd November 2018

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Sahibganj on 19 & 20 June 2018

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Rajmahal, Sahibganj on 10 & 11 Jan 2018

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Deoghar on 20-05-2017

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Pakur on 12-03-2017

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Palamu on 04-01-2017

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Barhait on 30-06-2016

• Cervical Cancer & Anemia prevention campaign at Dumka on 28-06-2016

• Training programme for on VIA Screening for Cervical cancer at Sadar Hospital, Garhwa on 09-01-2016

• VIA Screening and Colposcopy Camp for Cervical Cancer at SadarHospital, Garhwa on 10/01/2016

• VIA Screening and Colposcopy Camp for Cervical Cancer at SadarHospital, Garhwa on 11/01/2016

• Training programme on VIA Screening and Colposcopy for Cervical Cancer at Sadar Hospital, Ranchi on 12-11-2015

• VIA Screening and Colposcopy Camp for Cervical Cancer at SadarHospital, Ranchi on 13/11/2015

• VIA Screening and Colposcopy Camp for Cervical Cancer at Jamshedpur on 15/03/2015

• Training Programme on VIA Screening and Colposcopy for Cervical Cancer at Sadar Hospital, Ranchi on 09-01-2015

• VIA Screening and Colposcopy Camp for Cervical Cancer at SadarHospital, Ranchi on 10/01/2015

• VIA Screening and Colposcopy Camp for Cervical Cancer for Dhanbad on 01/12/2014

must read