*Image by IPRD, Jharkhand

मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि अडानी पावर लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित 1600 मेगावाट के पावर प्लांट की स्थापना से न केवल गोड्डा का विकास होगा बल्कि पूरे झारखंड को 400 मेगावाट बिजली भी मिलेगी। उन्होंने टीम झारखंड को बधाई देते हुए कहा कि मात्र दस महीने में कठिन परिश्रम कर 970 एकड़ भूमि के विरूद्ध 174.84 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर हस्तांतरण की प्रक्रिया आज पूरी की गई है। उन्होंने आज अडाणी पावर लिमिटेड के सीइओ राजेश झा को 174.84 एकड़ भूमि का प्रपत्र सौंपा और उम्मीद जताई कि कंपनी द्वारा जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा। 

वर्मा ने कहा कि इस पावर प्लांट से जहां 10000 लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं 15000 करोड़ रूपये का निवेश प्रथम चरण में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित 970 एकड़ भूमि अर्जन के विरूद्ध 174.84 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है तथा बाकी भूमि को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जायेगी।

इस अवसर पर अडाणी पावर लिमिटेड के सीईओ राजेश झा ने कहा कि प्रदूषण से शत प्रतिशत मुक्त यह विश्व का ऐसा पावर प्लांट होगा जहां किसी प्रकार की पर्यावरणीय क्षति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय रैयतों की इच्छा के अनुरूप ही भूमि का अधिग्रहण निहित प्रावधानों के अनुसार किया गया है तथा गोड्डा के लोगों में इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साह है। उन्होनंे झारखंड की उर्जा नीति को देश का बेहतर उर्जा नीति बताया। स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द ही गोड्डा ग्लोबल मैप पर आयेगा तथा कुल उत्पादन की 25 फीसदी बिजली से झारखंड रोैशन होगा। 

गोड्डा के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पावर प्लांट के लिये 174.84 एकड़ भूमि अधिग्रहण का कार्य 5-6़ माह में पूरा किया गया है तथा 5-6 दिनों में करीब 54 करोड़ रूपये की राशि का वितरण रैयतों के बीच किया गया है। मोतिया ग्राम की भूमि का अधिग्रहण एवं हस्तांतरण किया जा रहा है तथा रैयतों की सहमति से जमीन का अर्जन किया गया है। 

इस अवसर पर सचिव भू-राजस्व एवं निबंधन विभाग के के सोन, सहित अडाणी पावर लिमिटेड के पदाधिकारी उपस्थित थे। 
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read