गुमला, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निकाले गए जागरूकता रथ ने आज भ्रमण के नौवें दिन गुमला में पालकोट ब्लॉक, अस्पताल, बाघिमा एवं अन्य क्षेत्रों में 100 करोड़ टीकाकरण अभियान, हर घर दस्तक, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, जल जीवन मिशन एवं केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं पर लोगों को जागरूक किया गया।

जन जागरूकता फैलाते हुए रथ पालकोट अस्पताल, हाट-बाजार, चौक-चौराहों में पहुंचा जहां लाउडस्पीकर एवं इंफोरग्राफिक्स के माध्यम से कोविड -19 टीकाकरण कराने की अपील की गई, साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने, दूरी बनाने एवं भीड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी गई।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:

रथ के साथ चल रहे क्षेत्रीय प्रचार सहायक श्री अंजनी कुमार ने लोगों को बताया की इस जागरूकता रथ के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी जा रही है। लोग रथ पर प्रकाशित विभिन्न योजनाओं के इंफोग्राफिक के जरिए जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने रथ पर प्रकाशित जानकारियों के बारे में सवाल भी पूछे और लाभान्वित हुए।

जागरूकता रथ का उद्घाटन 21 दिसंबर को गुमला की ज़िला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती किरण माला बाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई की डॉक्टर ललिता मिंज, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्रीमती महविश रहमान के द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर किया गया था।

इस रथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही है। यह रथ पिछले आठ दिनों से सिमडेगा, लोहरदगा व गुमला के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रहा है और ये जागरूकता 30 दिसंबर तक फैलाई जायेगी।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read