झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरन आज अमिताभ चौधरी के घर पहुँचे।

वहाँ पहुँच कर श्री सोरेन श्री अमिताभ चौधरी, जो झारखंड के पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष, पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं खेल प्रशासक रह चुके हैं,के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि दी।

जिस समय फूलों के गुलदस्ते से श्री सोरेन श्रद्धांजलि दे रहे थे, उस वक्त अमिताभ चौधरी की पत्नी निर्मला कौर के साथ साथ कई लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने श्री अमिताभ चौधरी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य और देश में उनका व्यक्तित्व की अलग पहचान रही है। 

श्री चौधरी राज्य सरकार में आईपीएस एवं जेपीएससी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। वे अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार एवं निष्ठावान व्यक्ति थे। श्री चौधरी के द्वारा किए गए कार्यों को लोगों ने हमेशा सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी ने श्री अमिताभ चौधरी के रूप में सिर्फ एक अधिकारी ही नहीं बल्कि एक जिंदादिल इंसान को खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चौधरी ने झारखंड को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभायी है। राज्य में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

श्री चौधरी का निधन राज्य, देश एवं क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री चौधरी नौजवानों तथा खेल से जुड़े युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अमिताभ चौधरी को हमेशा एक कुशल खेल प्रशासक के रूप में याद रखा जाएगा। इस व्यक्तित्व को हर व्यक्ति आने वाले समय में याद करेगा। मैं श्री चौधरी के शुभचिंतकों तथा चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मौके पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्री अमिताभ चौधरी के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read