भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी श्री अब्दुल हमीद ने आज दिनांक 01 जून 2023 को पत्र सूचना कार्यालय, रांची में संयुक्त्त निदेशक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। 

श्री हमीद इससे पूर्व आकाशवाणी रांची में समाचार सेवा प्रभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। 

भारतीय सूचना सेवा में 35 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में श्री हमीद ने दिल्ली, कोलकाता, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल एवं रांची में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रमुख विभागों जैसे-पीआईबी, आकाशवाणी, प्रकाशन विभाग, दूरदर्शन, सीबीसी में अपनी सेवाएं दी हैं।

पीआईबी रांची के अपर महानिदेशक श्री अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि श्री हमीद की योग्यता एवं अनुभव का लाभ पीआईबी, रांची को मिलेगा। इस मौके पर पीआईबी रांची के कार्यालय प्रमुख श्री ओंकार नाथ पांडेय एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री गौरव कुमार पुष्कर भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read