*कार्यक्रम में जनजातीय भाषाओं के विभागों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन का दृश्य

राँची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के द्वारा आयोजित आदिवासी महापर्व सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल श्री सी• पी• राधाकृष्णन व विशिष्ट अतिथि केंद्रीय जनजातीय एवम् कृषि कल्याण मंत्री, भारत सरकार श्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति अजित सिन्हा जी के द्वारा किया गया।

इस दौरान पद्मश्री अशोक भगत जी भी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में जनजातीय भाषाओं के विभागों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अनेक विश्वविद्यालयों के कुलपति, सम्मानित पदाधिकारीगण सह अनेक छात्र/ छात्राएँ उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:

must read