रांची के खेलगांव में आयोजित 63वी प्री-सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का सोमवार को समापन हो गया। 

समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया, साथ ही खेल में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। 

समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह के अलावा झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन, साई के पूर्व निदेशक सह अंतराष्ट्रीय फुटबॉल प्रशिक्षक श्री सुशिल कुमार वर्मा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग शामिल हुए। 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:

*कोल्हान, संथाल और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने मारी बाजी* 

63वी प्री-सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 के फाइनल में अंडर 15 बालक वर्ग प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल की टीम चैंपियन बनी। उत्तरी छोटानागपुर बनाम संथाल प्रमंडल के बीच हुए फाइनल मुक़ाबले में कोल्हान ने संथाल को 4-3 से शिकस्त दी। कोल्हान प्रमंडल के एमानुएल को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला। 

कोल्हान टीम के कृष्णा समद को मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार मिला। अंडर 17 बालक वर्ग फाइनल प्रतियोगिता में संथाल परगना प्रमंडल ने कोल्हान को 1-0 से हराकर जीत अपने नाम की। 

अंडर 17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुष किस्कू को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार मिला। अंडर 17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को 2-0 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत का खिताब अपने नाम कर लिया। लाली कुमारी को मैन ऑफ़ द मैच, अनुष्का कुमारी को मैन ऑफ़ द सीरीज और अनिशा उरांव को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार मिला।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read