अधिवक्ता परिषद झारखण्ड हाई कोर्ट इकाई के द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय के सभी नामित (designated) वरीय अधिवक्ताओं का एक सम्मान समारोह राँची के पुंदाग स्थित आई० आई० एम० परिसर में आयोजित की गई जिसमें "न्यायिक प्रणाली में वरीय अधिवक्ताओं की भूमिका" नामक विषय पर चर्चा की गई l 

इस अवसर पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के महासचिव श्री डी० भरत कुमार मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित थे l 

उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि, वरीय अधिवक्ता समाज के एक पथ प्रदर्शक होते है जिनके द्वारा हमें ये सीखने को मिलता है कि न्याय प्रथम होता है , कोई भी पद बाद में आता है l उनके द्वारा दिया गया हर एक संदेश बार एवं समाज के लिए मार्गदर्शक का काम करता है इसलिए उनके द्वारा केस जीतने से ज्यादा समाज को अच्छा संदेश देना जरूरी है l

वहीं वरीय अधिवक्ता श्री विजय प्रताप सिंह ने अपने आशीर्वचनों में बेंच (कोर्ट) और बार के बीच के आदर्शवादी संबंधों की चर्चा करते हुए अपने बीते दिनों की सीख वाली घटनाओं का वर्णन किया और यह बतलाया कि वरीय अधिवक्ता वहीं है जो अपने जूनियर, साथी अधिवक्ता एवं कोर्ट का पूर्ण सम्मान करें l

वहीं दूसरी ओर वरीय अधिवक्ता एवं अधिवक्ता परिषद झारखण्ड उच्च न्यायालय इकाई के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार कश्यप ने बतलाया कि हाई कोर्ट में अधिवक्ताओं का दो ही पद होता है एक अधिवक्ता और दूसरा वरीय अधिवक्ता जिसमें वरीय अधिवक्ता द्वारा किए गए कार्यों से अधिवक्तागण सीखते है एवं अधिवक्ता और कोर्ट के बीच में एक समन्वय संबंध बनता है, इसलिए वरीय अधिवक्ता बार और बेंच के बीच की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है जिसकी प्रेरणा से एक सार्थक संबंध बनता है जो कि बाकी सभी अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादायक होता है l

वहीं अधिवक्ता परिषद झारखण्ड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील कुमार ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि वरीय अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है जिनसे हमें ज्ञान प्राप्त होता है और जिनसे भी हम ज्ञान प्राप्त करते है, वो हमारे गुरु होते हैं और हम उनके शिष्य, इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए गुरुपूजन अधिवक्ता परिषद का एक विशिष्ट कार्यक्रम है, उसी के तहत हमने यह वरीय अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया है और भविष्य में करते रहेंगे l

वहीं आई० आई० एम० राँची के निर्देशक श्री दीपक श्रीवास्तव जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि इस आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के दौर में सीनियर एडवोकेट का मार्गदर्शन एक बहुत ही अहम भूमिका निभाती है जिनका लाभ ना सिर्फ अधिवक्ताओं को बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उठाना चाहिए l

वहीं अधिवक्ता परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत विद्यार्थी ने अपने अभिवादन भाषण में उपस्थित सभी वरीय अधिवक्ताओं , अधिवक्तागण एवं महिला अधिवक्ता के साथ- साथ मंचासीन अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया एवं अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला l इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय महासचिव श्री विजय नाथ कुंवर , उच्च न्यायालय की महिला अधिवक्ता श्रीमती इंदु परासर एवं श्रीमती बक्शी विभा मंचासीन रहें l

कार्यक्रम में झारखण्ड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता श्री विजय प्रताप सिंह , श्री जय प्रकाश झा , श्री राजीव शर्मा , श्री मंजुल प्रसाद , रामा शंकर प्रसाद सिन्हा , श्री अब्दुल अलाम , श्री अनिल कुमार कश्यप , श्री जय प्रकाश , श्रीमती मनी माला पाल , श्री वीरेन पोद्दार , श्री राज नंदन सहाय, श्रीमती इन्द्राणी सेन चौधरी, श्री राजीव सिन्हा, श्री अमर कुमार सिन्हा, श्री राजेंद्र कृष्णा, श्री जितेंद्र एस० सिंह , श्री अमित कुमार दास, श्रीमती दर्शना पोद्दार मिश्रा , श्री प्रशान्त पल्लव को अधिवक्ता परिषद की ओर से प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) , अंगवस्त्र (शॉल), पुष्प गुच्छ एवं किताब देकर तथा उनके पांव छूकर सम्मानित किया गया l

अधिवक्ता परिषद की ओर से ऊपर वर्णित सभी वरीय अधिवक्ताओं को सम्मानित अखिल भारतीय महासचिव श्री डी० भरत कुमार , क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रशांत विद्यार्थी , महासचिव श्री विजय नाथ कुंवर , प्रांत संगठन मंत्री श्री राजेंद्र मिश्रा , कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार , उपाध्यक्ष श्री प्रभात सिन्हा , श्री मिथिलेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती नीता कृष्णा, सचिव श्री राधाकृष्ण गुप्ता , श्री प्रवीण कुमार पाण्डेय , राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री मनोज टंडन , मार्गदर्शक प्रशांत कुमार सिंह एवं संतोष पाण्डेय , उच्च न्यायालय महा सचिव श्री पवन पाठक , प्रांत मीडिया प्रभारी सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री रीतेश कुमार बॉबी , कार्यक्रम संयोजक श्री रवि प्रकाश , श्रीमती लीना मुखर्जी , श्रीमती साधना कुमार , श्रीमती नीतू सिन्हा, श्रीमती निक्की सिन्हा, श्रीमती रंजना मुखर्जी , श्रीमती किरण सुषमा खोया , श्री भरत कुमार, श्री अवनीश रंजन मिश्रा , श्री वेंकटेश्वर गोपाल , श्रीमती श्रेष्ठा मेहता , श्री अजय पाठक के द्वारा सभी को सम्मानित किया गया l 

पूरे कार्यक्रम का मंच संचालक प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीता कृष्णा एवं धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता परिषद उच्च न्यायालय महा सचिव श्री पवन पाठक के द्वारा किया गया l पूरे कार्यक्रम के आयोजन में संयोजक श्री रवि प्रकाश , सह संयोजक श्री अमित सिन्हा , श्री रोमित कुमार , श्री मृत्युंजय कुमार , लाल ज्ञान रंजन नाथ शहदेव एवं कई परिषद के अधिवक्ता सह महिला अधिवक्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा l 

इस अवसर पर प्रख्यात समाज सेवी श्री राकेश लाल , वरीय अधिवक्ता श्री गोपाल कृष्ण निताई के अलावा कई वरीय अधिवक्ता एवं गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित थे l यह जानकारी झारखण्ड अधिवक्ता परिषद के प्रांत मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री रीतेश कुमार बॉबी के द्वारा दी गई l

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read