केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, रांची द्वारा दिनांक 28जुलाई 2026 को ठाकुर विश्वनाथ शहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जगन्नाथपुर, रांची में "विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम 2025, नशा मुक्ति अभियान एवं भारतीय न्याय संहिता" विषयों पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच विकसित भारत के संकल्प, नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता तथा भारतीय न्याय संहिता से संबंधित विषयों के प्रति रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा मिंडो, स्कूल मैनेजर श्री एस. एम. ओमैर, तकनीकी सहायक श्री मो. रजा आलम, कार्यालय सहायक श्री दुलाम कुमार पांडेय, श्री बलवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ हुआ।
 


must read