एक दूसरे का सहारा बनें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह समय एकजुट और सतर्क रहने का है। यदि हम पूरी एहतियात ना बरतें तो, सभी को कोराना वायरस से खतरा है। यह वायरस किसी धर्म, समुदाय, जाति, नस्ल को नहीं पहचानता। एक दूसरे का सहारा बनें। ताकि जिन लोगों में लक्षण हो, उनको सामने आने की और जांच  कराने का हिम्मत मिले। 

राशन डीलर पर प्राथमिकी दर्ज

मुख्यमंत्री के निदेश के बाद गढ़वा जिले के खारोंधी प्रखंड अंतर्गत अरंगी पंचायत के जनवितरण प्रणाली के डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को आदेश दिया है कि सुनिश्चित करें की उक्त ग्राम पंचायत में लोगों को उनके हक का अनाज सुचारु रूप से मिलता रहे।

डीलर पर तीन महीने से राशन नहीं देने का आरोप है

मुख्यमंत्री को मंत्री श्री मिथलेश ठाकुर ने  जानकारी दी कि गढ़वा जिले के खारोंधी प्रखंड अंतर्गत अरंगी पंचायत में पिछले 3 महीने से राशन का सही से वितरण नहीं हुआ है।

लाइसेंस होगा रद्द

मुख्यमंत्री को उपायुक्त गढ़वा ने बताया कि उक्त डीलर पर एफआईआर दर्ज कर दिया गया है। अगले 15 दिनों में कारण पृच्छा पूछकर उनका लाइसेंस रद्द भी अनिवार्य रूप से कर दिया जाएगा।

दलित परिवारों को राशन नहीं देने की शिकायत

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त पलामू को राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने का निदेश दिया है। 

यह मिली जानकारी

मुख्यमंत्री को बताया गया कि पलामू में दलित परिवारों को अबतक कोई राशन नहीं मिला है। संकट के समय तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने मामले की जानकारी के बाद उपरोक्त निदेश उपायुक्त को दिया ।
 

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read