*Image credit IPRD, Jharkhand

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार लघु एवं कुटीर उद्यम बोर्ड के माध्यम से राज्य की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है जिससे झारखंड की बहनें मजदूर न बनकर अपने व्यवसाय की मालकिन बनें। सरकार इस हेतु सखी उद्यमी मंडल का भी गठन कर रही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की सोच थी कि किसी भी उद्योग में वहां काम करनेवालों का अंशदान जरूर हो और उन्हें लाभांश भी मिले। इससे काम में तेजी आयेगी और सफलता भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री आज सिदरौल स्थित मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम बोर्ड व झास्कोलैप के संयुक्त तत्वावधान में लाह कारखाने के परिष्करण इकाई का पुनर्प्रारंभ के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंड में उद्यमी सखी मंडल द्वारा संचालित यह पहली इकाई है। इस केंद्र बिंदु को राज्य के लिए एक रोल मॉडल के रूप में विकसित करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है। इसमें पहले घर की मालकिन बनाने के लिए एक रुपये में संपत्ति की रजिस्ट्री की सुविधा दी। अब कामकाज में भी महिलाओं को आगे लाने का काम किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लाह और मधुमक्खी पालन की काफी संभावनाएं हैं। देश-विदेश में इन उत्पादों की भारी मांग है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में इनकी भूमिका अहम है। किसानों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में इनका उत्पादन करें। सरकार इन्हें खरीद लेगी। फिर इनकी प्रोसेसिंग कर तैयार उत्पादन की मार्केटिंग और ब्रांडिंग की जायेगी। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने के लक्ष्य को पाया जा सकेगा। इसके साथ ही झारखंड जैसे समृद्धशाली राज्य से बेरोजगारी और गरीबी समाप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आज मोमेंटम झारखंड की पहली वर्षगांठ भी है। एक साल के दौरान राज्य में काफी निवेश हुआ है। फुड प्रोसेसिंग यूनिट, वस्त्र उद्योग समेत कई योजनाएं धरातल पर उतर गयी हैं। आनेवाले समय में और तेजी से उद्योग धंधे लगेंगे। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, उद्योग सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, कृषि सचिव पूजा सिंघल, झारक्राफ्ट के प्रबंध निदेशक मंजुनाथ भजंत्री, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर, झारक्राफ्ट की सीइओ रेणु गोपीनाथ पाणिकर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read