झारखंड में शुक्रवार की तुलना में शनिवार काे मरीज ताे कम मिले, लेकिन माैत का आंकड़ा डेढ़ गुना बढ़ गया। शुक्रवार काे राज्य में 63 लाेगाें की माैत हुई थी, जबकि शनिवार काे 110 लाेगाें की जान गई। मृतकाें में 60 रांची के हैं। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 16, रामगढ़ में 8, धनबाद में 7, हजारीबाग में 4, गाेड्डा व पलामू में 3-3, बाेकाराे व देवघर में 2-2 और गढ़वा, जामताड़ा, खूंटी, लाेहरदगा व पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 मरीज की माैत हुई।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1609 संक्रमित रांची में मिले। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 570 और बाेकाराे में 305 लाेग मिले। इस बीच एक दिन में 2865 मरीज ठीक भी हुए, जिनमें रांची के 824 लोग शामिल हैं।

कहां मिले कितने मरीज
रांची 1609, पू.सिंहभूम 570, बोकारो 305, चतरा 61, देवघर 92, धनबाद 174, दुमका 106, गढ़वा 140, गिरीडीह 109, गोड्डा 137, गुमला 160, हजारीबाग 190, जामताड़ा 72, खूंटी 116, कोडरमा 212, लातेहार 215, लोहरदगा 96, पाकुड़ 09, पलामू 168, रामगढ़ 262, साहिबगंज 52, सरायकेला 83, सिमडेगा 93, प.सिंहभूम 121

-----------------------------Advertisement------------------------------------

must read