प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह सुबह रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने झारखंड दौरे के दूसरे दिन आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने आइआइएम रांची और ट्रिपल आइटी के भवनों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह सुबह रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे। 

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड की बेटियां खेल में नाम कमा रही हैं। इससे हमारा सीना चौड़ा हो रहा है। यह वर्ष महिलाओं बेटियों का है। 
दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना कर रहूंगा। यह भाई बहनों की हर बाधा दूर करता रहेगा। उनके लिए उनका भाई हमेशा खड़ा रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी ने आदिवासियों के लिए नया मंत्रालय बनाया था। मैने बजट छह गुना बढ़ाया। 

पहली की सरकारों ने अपने फायदों के लिए सिर्फ आंकड़ों को जोड़ने का काम किया। हमें तो सभी के जीवन को जोड़ना है। इस अभियान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आभार प्रकट करता हूं। उनकी प्रेरणा से इस महा आभियान आदिवासी न्याय अभियान में सफल होंगे। 

पीएम मोदी ने कहा कि मैं वह दिन देखना चाहता हूं जब हर गरीब के पास राशन कार्ड होगा। सभी के पास बिजली होगी। पांच लाख का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। किसानों, गरीबों, युवाओं को मोदी की गारंटी है। 

मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की भी गारंटी। मोदी हिम्मत कर निकला है आदिवासी न्याय अभियान को लेकर। आदिवासियों को हमेशा नजर अंदाज किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है। आज भगवान बिरसा की धरती पर ऋण चुकाने आया हूं। 

मक्खन पर लकीर तो सभी कोई खींच सकता है। कोई पत्थर पर तो लकीर खींचे। पिछड़े जिलों का ठप्पा लगाकर छोड़ दिया था। इनमें अधिसंख्य आदिवासी जिले। अपने हाल पर छोड़ दिया था। हमारी सरकार ने इस जिलों कोआकांक्षी जिलों के रूप में घोषित कर विकसित किया। 

पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन के सामने ही पूर्व की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्ष में 4 स्तंभों पर जितना कार्य हुआ उतना कभी नहीं। पांच वर्ष में 13करोड़ सेअधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। हम सेवा करने के लिए आए हैं। 

बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। पूर्व की सरकार खुद को माई बाप समझती थी। हमने सेवक बनकर काम शुरू किया। सरकार खुद चलकर उनके पास पहुंची। मलाई खानेवालों में सारे रसूखदार होते थे। 

उनकी सरकार में पहुंच रहती थी। मूल सुविधाओं से वांची लोगों का ध्यान देनेवाला कोई नहीं था। मोदी ने उनकी सुध ली। पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25वर्षों के अमृत काल में दिव्य भारत का निर्माण करना है तो चार अमृत स्तंभों पर पूरी ताकत लगानी है। 

उन्होंने कहा कि पहला भारत की महिलाएं और नारी शक्ति हैं। दूसरा किसान पशु पालक और तीसरा मछली पालक। चौथा भारत का मध्यम वर्ग है। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां के लोग झारखंड स्थापना दिवस मना रहे हैं। अटल जी के प्रयास से झारखंड का गठन हुआ। 

झारखंड का कोना कोना महान विभूतियों के योगदानों से भरा है। अनेक वीरों ने इस धरती का गौरव बढ़ाया। विभूतियों को देश आज भी ऋणी है। दुर्भाग्य है कि इनके प्रति न्याय नहीं हुआ। झारखंड आना पुरानी स्मृतियों को याद करने का मुझे अवसर भी प्रदान करता है। 

यहीं से आयुष्मान भारत योजना की मैने शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के लोगों को जोहार कहकर संबोधित किया। उन्होंने लोगों को बिरसा मुंडा जयंती की भी बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 200 कार्यक्रम स्थल की होगी और 22 नवंबर तक चलेगी। 

पीएम मोदी ने रांची के भारतीय प्रबंधन संस्थान के नए भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने रांची में ट्रिपल आइटी के नए भवन का भी शिलान्यास किया। शिक्षा, सड़क, रेल से जुड़ी परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। महागामा हंसडीहा फोरलेन का भी शिलान्यास किया है। महागामा हंसडीहा फोरलेन का शिलान्यास। एनएच 1120ए बासुकीनाथ देवघर खंड के लिए फोरलन का शिलान्यास। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किश्त जारी कर दी है। इससे किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर होंगे। पूरे देश के आठ करोड़ किसानों के खाते में राशि हस्तांतरित होगी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कई योजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आदिवासी होने का गर्व है। पूरे देश को इस कार्यक्रम से जोड़ा है। आदिवासी समाज सदियों से अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ता रहा है। दुर्भाग्य है कि आदिवासियों को उचित साथ इतिहासकारों ने नहीं दिया। आदिम जनजातीय समुदाय नहीं बचा तो हम इस आदिम जनजाति हो जायेंगे। उन्होंने पीएम मोदी के सामने ही कहा कि आदिवासियों के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। 

अर्जुन मुंडा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम झारखंड वासी, देश के जनजाति आह्लादित हैं कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उलिहातू आकर नया इतिहास रचा। पूरा देश आज भगवान बिरसा मुंडा की धरती से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर एक अद्भुत योजना की शुरुआत की है। 

उन्होंने कहा कि साढ़े बाइस हजार गांव के लिए जनजातीय न्याय अभियान 24 हजार करोड़ की योजना। 36 हजार आदि ग्राम विकास योजना से आदिवासी बहुल गांवों का विकास होगा। एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 38 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई है।  

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने परंपरागत शाल ओढ़ाकर प्रधानमंत्री को सम्मानित किया। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सरना शाल भेंट किया। 

पीएम मोदी के सभा स्थल पर जाने के लिए सख्त पाबंदी लगा दी गई है। पानी की बोतल सभा स्थल के बाहर ही रखवाया जा रहा है। लोगों को अंदर ही पानी की व्यवस्था की गई है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read